झुंझुनू
बिहार के बाकीपुर में विधानसभा उपचुनाव हारना भाजपा का बटाधार होना-जाकिर झुंझुनूंवाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा में जाने से खाली हुए तीन दशक से भाजपा के क़ब्ज़े में रही बाकीपुर बिहार सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा का बुरी तरह से हारना यह साबित करता है कि अब भाजपा की जुमला बाजी कों भारत की जनता ने नकार दिया हैं यह बात कहते हुए कांग्रेस के ज़िला प्रवक्ता जाकिर झुनझुनूवाला ने कहा जिस तरह से भाजपा जाति और धर्म के नाम से राजनीति कर रही थी उसकों अब देश की जागरूक जनता ने नकार दिया है और अब युवा वर्ग ने यह तय कर लिया कि हमे भाषण नहीं चाहिये हमे धरातल पर विकास एवं काम चाहिए। बार बार पेपर लीक होना विदेशों में भारत की साख गिरना एवं कमर तोड़ महंगाई से आमजन परेशान हो गया है अब यह संकेत है कि आने वाले राजस्थान के पंचायत एव नगर निकाय चुनावों में भाजपा की हालत खराब हो जाएगी। इसलिए भाजपा सरकार राज्य में चुनाव को टालना चाहती हैं।



