अमरोहा

अमरोहा में ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या

मुख्य आरोपी अरुण कुमार गिरफ्तार, हाथ पर लिखा था सुसाइड नोट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव देहरा मिलक में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 26 वर्षीय छात्रा रुचि ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।31 जुलाई की रात रुचि ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी थी। नोट में उसने अपनी मौत के लिए गांव के ही रहने वाले अरुण कुमार और उसके भाई सुशील को जिम्मेदार ठहराया था।
ब्लैकमेल कर परेशान कर रहे थे
रुचि के परिजनों ने बताया कि अरुण और उसका भाई उसे लगातार ब्लैकमेल कर परेशान कर रहे थे। शुक्रवार सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें रुचि का शव और उसके हाथ पर लिखा सुसाइड नोट मिला।थाना अध्यक्ष विकास सहरावत ने शनिवार को बताया कि परिजनों की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। दूसरे आरोपी सुशील को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button