मुरादाबाद

युवती को अगवा कर गैंग रैप किया, गला दबाकर जान से मारने की दी धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। क्षेत्र में एक युवती के साथ बहुत बुरा हुआ है। उसे अगवा किया गया, फिर कमरे में बंधक बनाकर गैंग ये रेप किया गया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और 13 हजार रुपये की नकदी और जेवर भी छीन लिए। उन्होंने लड़की की हत्या की कोशिश भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना इलाके में चिंता का विषय बन गई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।
पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया
आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की आरोप है कि गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत की है। मां की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना मझोला के कांशीरामनगर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सिरकोई भूड़ निवासी मोहम्मद उवैश ने उसकी बेटी से दोस्ती कर ली थी। आरोपी उवैश ने युवती को कोल्डड्रिंक में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया ओर अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 29 मार्च को युवती को अगवा करके ले गया। चूंकि उस समय आरोपी उवैश नाबालिग था इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button