भरत पुर

भुसावर में सात दिवसीय  संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ 30 सितम्बर बुधवार से 

 भव्य कलश यात्रा निकालने  के साथ होगी शुभारंभ

हर- हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजयामान होगा भक्तिमय वातावरण 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर में 30 सितंबर बुधवार से 07 अक्टूबर तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीशिव महापुराण कथा का भव्य शुभारम्भ श्री शिवसेवा मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में हिण्डोन सड़क मार्ग यूको बैंक के पास स्थित सेठ गूजरमल चैरिटेबल ट्रस्ट धर्मशाला में कथा का समय  दोपहर 12 बजकर सायं 05 बजकर 15 मिनट तक किया जा रहा है। वहीं संगीतमय शिवमहापुराण कथा का भव्य  शुभारम्भ वैदिक मन्त्रों उच्चारण के साथ कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर परिसर से बैंड बाजा के साथ रंग बिरंगी  परिधान पहनकर महिला श्रद्धालुओं द्वारा सिर पर मंगल कलश धारण करते हुए हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ ओम नमः शिवाय के मन्त्रों  से वातावरण को गूंजयामान एवं शिवमय  करते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गो से होकर भव्य कलश यात्रा  निकाली जाएगी। वहीं शिवसेवा मण्डल के संचालक शिव बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि भक्त मंडल और जन सहयोग से सेठ गूजरमल चैरिटेबल ट्रस्ट धर्मशाला मे आयोजित हो रही सात दिवसीय  संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का वाचन कथा व्यास श्री जितेन्द्र जी महाराज करेंगे जो  30 सितम्बर बुधवार से 07 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से सांय 05 बजकर 15 मिनट  तक उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाएंगे। जिसकी तैयारियो  को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। और अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कथा श्रवण कर तन, मन, और धन से सहयोग कर लाभ अर्जित करने की अपील की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button