गोड्डा
गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन भारत की हुई सामाजिक बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन भारत के तत्वाधान में जनार्दन गिरि की अध्यक्षता में एक सामाजिक बैठक जिला परिषद कार्यालय के सामने नवनिर्मित विवाह भवन में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्घाटन पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ कुशल प्रवक्ता सह उद्घोषक, शिक्षक राकेश कुमार गोस्वामी द्वारा शायराना अंदाज़ में दमदार आवाज़ के साथ किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त अशिक्षा, आर्थिक पिछड़ापन, असमानता एवं अंधविश्वास को दूर कर समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है।
आस-पास के ग्रामीण इलाके से आगन्तुक बुद्धिजीवी अभिभावकों ने अपने- अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये। जिसमें समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं, उनके समाधान एवं समस्या समाधान में उनकी सहभागिता पर गहन चिंतन किया गया। केंद्रीय महासचिव दुर्गादास गोस्वामी, प्रांतीय महासचिव विपीन गिरि एवं जिला समरसता प्रमुख नरसिंह गोस्वामी ने अपने- अपने विचार व्यक्त किये। सामाज से सभी बुद्धिजीवी अभिभावकों से विभिन्नता में एकता स्थापित करने, बच्चों को उच्च शिक्षा देने, सामाजिक स्तर उच्च करने सभी को आपस में संगठित रहने का अनुरोध किया गया। सभी बुद्धिजीवी अभिभावकों ने संकल्पित होकर संगठन के प्रति आस्था सह विश्वास प्रदर्शित किया।
इस बैठक में विश्वनाथ गोस्वामी, अजय कुमार गोस्वामी, रंजना कुमारी, शोभा देवी, संगीता देवी, प्रतिमा देवी, दिलीप गोस्वामी, संजीव गिरि,राजेश गोस्वामी, भूत पूर्व मुखिया उमेश गोस्वामी एवं सैकड़ो अभिभावकों ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष जनार्दन गिरि के अध्यक्षीय उद्घोषणापरांत सभा का समापन किया गया। सभा समापन के पश्चात उपस्थित अभिभावकों ने गर्म, स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन का आनंद लेते हुए संगठन का विस्तार किया जो अग्रलिखित है।



