मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म
आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार,मोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में किया पेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली : मोरवा थाना क्षेत्र में मूक-बधिर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद मोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी बचपन से मूक-बधिर है और मानसिक रूप से दिव्यांग है। घटना के समय मां खेत में काम करने गई थी और बालिका घर के पास घूम रही थी। इसी दौरान पड़ोस की एक लड़की ने परिजनों को बताया कि आरोपी उजागिर उसे स्कूल के पीछे ले गया था, जहां उसके साथ गलत काम किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मोरवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 502/26 के तहत बीएनएस की धारा 65(1), 64(2)(k), पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5(k)/6, एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की धारा 92(घ) के तहत प्रकर जांच शुरू की।थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना देकर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश शुरू कराई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी उजागिर लाल यादव पिता बलवंत प्रसाद यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी अजगुड़ को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शियाज़ के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी रोशनी कुर्मी के नेतृत्व में थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह की टीम द्वारा की गई।कार्रवाई में निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के साथ उपनिरीक्षक अर्चना धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक जयराम प्रसाद गुप्ता, संतोष सिंह, सुनील दुबे, प्रधान आरक्षक श्यामसुंदर बैस, महिला आरक्षक नुरली सिसोदिया, गायत्री उइके, आरक्षक आकाश पटेल एवं राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका र



