गाजियाबाद

लोनी क्षेत्र में पुलिस व आरएएफ का फ्लैग मार्च

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना लोनी क्षेत्र में पुलिस तथा आरएएफ 108 बटालियन के संयुक्त दल ने सोमवार को संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य स्थानीय लोगों में सुरक्षा व विश्वास की भावना मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त व वरिष्ठ अधिकारीगण की मौजूदगी में फ्लैग मार्च थाना लोनी क्षेत्र के अली विहार, लोनी तिराहा, मुर्गी मार्केट, गली सब्बल फैक्ट्री रोड सहित विभिन्न इलाकों से होकर गुज़रा। अधिकारियों ने मार्ग के दौरान जनता से संवाद करते हुए शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया है कि कानून व्यवस्था के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि पुलिस हर स्थिति में उनके साथ है।
फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी, निरीक्षक व उपनिरीक्षकगण सहित आरएएफ 108 बटालियन के जवान एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button