बरेली
‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर सतर्कता जागरूकता सेमिनार आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में बुधवार को मंडल कार्यालय के सभा कक्ष में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर सतर्कता जागरूकता सेमिनार हुआ। अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने की।
यह सेमिनार केंद्रीय सतर्कता आयोग के 17 अगस्त से 16 नवंबर तक चल रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित किया गया। सेमिनार में गोरखपुर मुख्यालय से आए उप मुख्य सतर्कता अधिकारियों अमित कुमार, निकुंज सक्सेना, अजय ऋषि, केसी सिंह और आशीष कुमार त्रिपाठी ने टेंडर-खरीद कार्यों में नियमों के पालन, पारदर्शिता और सिस्टम सुधार पर जानकारी दी।
डीआरएम वीणा सिन्हा ने कहा कि सतर्कता अभियान तक सीमित नहीं, बल्कि दैनिक कार्य व्यवहार का हिस्सा होनी चाहिए। ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही से रेलवे के प्रति विश्वास मजबूत होगा। एडीआरएम मनोज कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंडल के शाखाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


