
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर गिरिराज जी सेवा समिति ने कान्हा जी की छटी महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कान्हा जी की छटी पर्व महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। श्री गिरिराज जी सेवा समिति के सदस्यों ने संजीव कुमार गर्ग बर्तन वालों के सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर कढी़ चावल और कचरी का प्रसाद वितरित किया। शुभारंभ कस्बे के सभी मंदिरों में भोग अर्पित करने के पश्चात कन्या भोज कराकर किया गया।
हजारों लोगों ने कढी़ चावल कचरी का प्रसाद ग्रहण किया। डॉ विनोद कुमार अग्रवाल, कैलाश कुमार अग्रवाल सतीश कुमार पुनीत गर्ग राजीव गुप्ता सचिन अग्रवाल राजेन्द्र अग्रवाल, नरेश चंद्र, राकेश वर्मा राजू पाल , राजेश गर्ग टीनू, निखिल गर्ग, टीटू सर्राफ आदि ने व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।



