सिंगरौली
आईटीआई में प्रवेश हेतु पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग प्रारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। प्राचार्य शासकीय नोडल आईटीआई सिंगरौली द्वारा दी गई जानकारी अनुसार आईटीआई में प्रवेश हेतु पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग प्रारंभ हो गया है। 11 जुलाई 2025 तक पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग हेतु पोर्टल खोला गया है। जो आवेदक पंजीयन कर चुके हैं उन्हें पुनः चॉइस फिलिंग करना होगा एवं जो आवेदक जिन्होंने 16 जून के पश्चात पंजीयन पंजीयन कराया है उन्हें 11 जुलाई तक चॉइस फिलिंग करना अनिवार्य है अन्यथा उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। ऐसी महिला पुरुष आवेदक जो कक्षा आठवीं एवं दसवीं उत्तीर्ण है एवं उनकी उम्र 14 वर्ष से 40 वर्ष तक है अपना पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर आईटीआई में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे आवेदक जो पहले ही पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर चुके हैं एवं उनका नाम प्रथम चयन सूची में नहीं है उन्हें पुनः चॉइस फिलिंग करना अनिवार्य है। ताकि अगले चरण में चयन सूची में सम्मिलित हो सके। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई सिंगरौली से संपर्क कर सकते हैं।



