उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बनी रेफरल सेंटर ब्यवस्था

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : उत्तराखंड बने पच्चीस साल से अधिक का समय हो गया है लेकिन पहाड़ों की स्वास्थ्य सुविधाएं भगवान भरोसे ही चल रही है । विशेषज्ञ चिकित्सकों के आभाव में स्वास्थ्य सेवाएं सबसे अधिक प्रभावित हुई है । यदि बात उत्तरकाशी जनपद की जाये तो एक मात्र जिला अस्पताल विशेषज्ञ डॉक्टर के आभाव में खाली पड़ा है । चारधाम यात्रा के मुख्य दो धाम गंगोत्री व यमुनोत्री उत्तरकाशी मे ही है । प्रति वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु धाम में दर्शन को पहुंचते है । आपात स्थिति में उचित इलाज न मिल पाने से प्राण त्याग जाते है । इसके साथ ही उत्तरकाशी के हर्षिल,दयारा बुग्याल , नचिकेता ताल , केदारकाठा ,गोमुख आदि क्षेत्रों में घूमने के लिए लाखो ं की सँख्या में पयर्टक भी पहुचते है । जनपद की सीमा हिमाचल से लेकर तिब्बत तक लगी हुई है । यहाँ के कई गाँव दूरगम इलाको मे है । कई किलोमीटर पैदल चल कर मुख्य सड़क तक पहुचते है । आपातकालीन स्थिति में सडक तक बीमार को लाना कठिनाई भरा होता है । ऐसी स्थिति में जब मरीज को अस्पताल लाया जाता है तो गंभीर हालत में विशेषज्ञ डॉक्टर के न होने से देहरादून को रेफर करना पड जाता है । उत्तरकाशी से देहरादून तक का सफर पांच से छः घंटो का होता है ऐसे कई बार बीच रास्ते मे बीमार वयक्ति प्राण त्याग देता है । अभी कुछ समय से अत्यंत गंभीर वयक्तियों को हेलीएंबुलेस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश उपचार हेतु लेजाया जाने लगा है । लेकिन हेलीकॉप्टर की सेवा भी हर समय उपलब्ध रह पाना संभव नही है । महिलाओं के प्रसव की जटिल समस्याओ के चलते हायर सेंटर रेफर किया जाता है । कभी कभी समय पर इलाज न मिल पाने की बजह से जच्चा बच्च की अकाल मृत्यु हो जाती हैं । उत्तरकाशी जिला अस्पताल मात्र रेफरल सेंटर ही बनकर रह गया हैं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button