सिंगरौली

आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर कार्रवाई कर 06 प्रकरण पंजीबद्ध किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। कलेक्टर सिंगरौली चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन मे एवं जिला आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप के मार्गदर्शन मेंं वृत देवसर के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय की सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई।
 ग्राम कोहराखोह, सारौंधा, दुड़की, अतरवा जाकर तलाशी कार्यवाही के दौरान * राजप्रासाद साहू, राममिलन केवट,अशोककुमारी वैश्य,कलावती यादव ,आशा यादव , सावित्री प्रजापति के यहां कार्यवाही कर कुल जब्ती 40किलो ग्राम महुआ लाहन, देशी मसाला 80 पाव ,देशी प्लेन 105 पाव व बीयर 12 नग पावर केन बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत ₹21795 रु है जिसका मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 के अंतर्गत धारा 34(1) क एवं च के तहत कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।
कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक  नीलिमा मार्को ,आबकारी आरक्षक रामनरेश साहू , संध्या मेहरा ,रीतिका चौकसे का सराहनीय योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button