पीएम – जनमन एवं धरती आबा संतृप्ति लाभ अभियान शिविर का हुआ आयोजन
PM- Janman and Dharti Aaba Saturation Benefit Campaign Camp was organized

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ ), पीएम-जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत सोनाधानी ओर बांडू में आयोजित किया गया। इस शिविर का सुभारम्भ प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार मुखिया रबीना मालतो, संतोषीला मरांडी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस शिविर के तहत ग्राम पंचायत सोनाधानी ओर बांडू के ग्राम पटवारा, सोनाधानी,डहरलंगी, महुलबोना, बांडू ओर जिरली के अंतिम हितग्राहितों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने ओर जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकारी योजनाओं जैसे आधार कार्ड, ई-के.वाई.सी., आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, किसान केडिट कार्ड, पीएम- किसान, जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, वृद्धावस्था पेंशन,विधवा पेंशन,दिव्यांग पेंशन, मनरेगा एवं आइ.सी.डी.एस. की योजनाओं आदि का लाभ प्रदान करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 179 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 144 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के.सी.दास, पंचायत सचिव जाफरान अंसारी, लिसु टुडू सहित संबंधित पंचायत के वार्ड सदस्य सहित काफ़ी संख्या में लाभुकगण एवं लोग मौजूद थे।



