
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक पंचायत में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन बुधवार को किया गया। स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रशांत हेम्बरम,अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार, संसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार,जीप सदस्य कुमारी खुशबू, प्रमुख पूनम देवी सहित स्थानिय प्रतिनिधिओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वास्थ्य मेला में विभिन्न प्रकार के जांच संबंधी स्टाल लगाए गए । जहां सैकड़ों लोंगो ने अपना जांच और इलाज कराया। स्वास्थ्य मेला को संबोधित करते हुए जिप सदस्य कुमारी खुशबू महतो ने कहा कि पेंक में अस्पताल बनने से कई साल बीत गया है लेकिन आज तक अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है एएनएम के सहारे चल रही हैं। यहां पर सप्ताह में तीन डॉक्टर की व्यवस्था की जाय। वही संसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार, प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा लोंगो तक पहुंचे। इसके लिए मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सहिया, स्वास्थ्य कर्मी लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लायें ताकि लोगों का सही इलाज हो सके । वहीं पेंक पंचायत मुखिया सुखमती देवी, पंचायत समिति सदस्य नवीन सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के लोगों को शिविर लगाकर जांच और सही इलाज कराया जाय। लेकिन इसके लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार नहीं किया गया। सभा संपन्न होने के बाद स्टीक, वैशाखी एवं आयुष्मान कार्ड का बुढी महिलाओं एवं दिव्यांग लोगों के बीच वितरण किया गया । इस मौके पर बीस सुत्री अध्यक्ष वृजलाल हास्दा,उपप्रमुख हरीलाल महतो, भागीरथ ठाकुर,डॉक्टर धनेश रजक, राजेश प्रसाद,सरिता सोरेन, संतोष कुमार एवं चिकित्सक उपस्थित थे |



