प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमैटी की हुई बैठक।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बोकारो। नावाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार मे बुधवार को जिला अग्रणी प्रबंधक प्रकाश मिश्रा की उपस्थिति एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार हेंब्रम कि अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमैटी की बैठक हुई। जिसमे पिछले बैठक के प्रस्ताव मे लिए गए बिंदुओं पर समीक्षा की गई तत्पश्चात बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उधम उन्नयन योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई और इन योजनाओं के आवेदन पर त्वरित को एलडीएम सर ने कहा वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा कैंप लगाकर शतप्रतिशत खाता धारकों का करने के लिए कहा गया । इस दौरान बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अरूण नेब, रोहन रेमंड, जेएसएलपीएस के मनोज कुमार, कृषि विभाग के बीटीएम संतोष कुमार, मोहन प्रसाद, दामोदर स्वरूप सहित कई अधिकारी उपस्थित थे । वहीं पंजाब नेशनल बैंक सुरही व एसबीआई के शाखा प्रबंधक के अनुपस्थिति रहने पर आपत्ति दर्ज कि गई।


