बरेली

11000 दीयों की रोशनी से चमका राम गंगा घाट  

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रामगंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर पूर्व वर्षों की भांति मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी/ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी/ महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय रामगंगा महोत्सव के अंतर्गत पंचम देव दीपावली महोत्सव में 11000 दीप प्रज्वलित कर रामगंगा घाट पर देव दीपावली मनाई गई व माँ गंगा जी की महाआरती की गयी। साथ ही श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ – देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, सरंक्षक माता जी सरस्वती देवी, सी एल शर्मा, अनुपम कपूर, राकेश कुमार अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दिनेश गोयल, वी पी खंडेलवाल, जयवीर सिंह द्वारा माँ गंगा एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ महेंद्र सिंह बासु ने की।
आयोजन में गंगा घाट के श्रद्धालुओं के साथ जिला प्रशासन, नगर निगम आदि का महत्पूर्ण योगदान रहा।
संचालन रंगकर्म शाखा अध्यक्ष रवि सक्सेना एवं प्रदेश संयोजक सचिन श्याम भारतीय ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button