सीकर
बुगंले वाले बालाजी मंदिर प्रांगण में 51 छायादार पेड़ लगाए

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
सीकर,आभावास । नजदीकी ग्राम पंचायत आभावास में हनुमान मित्र मंडल के द्वारा श्री बुगंले वाले बालाजी मंदिर परिसर में 51 छायादार पेड़ आज लगाए गए। मंडल अध्यक्ष ओंकारमल जांगिड़ ने बताया कि मंडल के द्वारा 51 छायादार पेड़ लगाए गए एवं संस्था के सदस्यों के द्वारा देख भाल करने का संकल्प लिया गया।जिसमें महंत रामेश्वर दास महाराज, मातादीन सोनी, विनोद सैनी,अर्जुन सिंह शेखावत विशाल सेन, हिमांशु जांगिड़, शिवम सेन आदि मौजूद रहे



