युवा दिवस के मौके पर बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा निकाली जागरूकता रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भुसावर : उपखंड क्षेत्र के गांव छौंकरवाडा कलां में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अपर्णा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सात दिवसीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, विधिक जागरूकता शिविर, पेटिंग प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया गया। सोमवार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विद्यालय परिवार की 64 छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली गांवों के चारों ओर परिक्रमा मार्ग में होकर निकाली गई। जिसकी थीम रन फोर स्वदेशी रही। सभी स्कूली छात्राएं अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाती हुई चल रही थी। सभी तख्तियों पर आधुनिक भारतीय समाज की युवा पीढ़ी को जागरूक करने के स्लोगन लिखे हुए थे। इस मौके पर प्रधानाचार्य अपर्णा शर्मा, वरिष्ठ अध्यापिका कमला पाण्डेय, सोनम जैन, नेहा सिंघल,निधि शर्मा, उर्मिला मीणा, सचिन सिंह, कृष्णा चौधरी, उजाला सोलंकी, करीना मीणा, वंशिका, गौतम, सलोनी सहित अन्य छात्राएं मौजूद थी।


