गोड्डा

दयानंद जायसवाल ने संभाला पथरगामा बीडीओ का पदभार

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : बीडीओ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पथरगामा। पथरगामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जायसवाल ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड प्रमुख अवधेश साह ने बुके भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पदभार संभालते ही बीडीओ दयानंद जायसवाल ने कार्यालय में लंबित पड़े कार्यों की जानकारी ली और कई जनहित से जुड़े मामलों एवं फाइलों का त्वरित निष्पादन करते हुए उन पर आवश्यक हस्ताक्षर किए। उनके इस सक्रिय तेवर से कार्यालय कर्मियों के बीच भी कार्यों को समय पर पूरा करने को लेकर स्पष्ट संदेश गया। पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ दयानंद जायसवाल ने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता को किसी भी कार्य के लिए परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
पेंशन योजना को लेकर बीडीओ ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के योग्य लाभुकों का आवेदन प्रखंड कार्यालय तक पहुंचाएं। पात्र लाभुकों को नियमानुसार 24 घंटे के भीतर पेंशन योजना का लाभ दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बीडीओ ने सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करने तथा सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव, बीपीओ अमरेंद्र पंडित, वेंडर संतोष भगत, मोहम्मद अखलाक सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button