बेतुल
बैतूल क्रमोन्नति आदेश तत्काल जारी किए जाए
ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला शाखा के जिलाध्यक्ष एमएल कोकाटे एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष नेमीचंद मालवीय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग में 1 जुलाई 2023 व उसके पश्चात 35 वर्ष पूर्ण करने वाले सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक तथा इन पदों से पदोन्नत प्रधान पाठक प्राथमिक व माध्यमिक शाला, व्याख्याता, प्राचार्य तथा सेवानिवृत्त के चतुर्थ क्रमोन्नति आदेश दो सप्ताह की समय अवधि में जारी करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को गुरुवार ज्ञापन सौंपा। विगत चार माह से लंबित चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान के लिए प्रस्तावित लाभान्वित 481 के आदेश समयावधि में जारी नहीं होने पर जिला कलेक्टर व अन्य उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बार बार मौखिक निवेदन व प्रत्यक्ष ज्ञापन के बाद भी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा चतुर्थ वेतनमान के लाभांवितों की सूची चार माह पश्चात भी जारी नही की गई है। इस अवसर पर ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन के जिला पदाधिकारियों में संरक्षक ज्ञान सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष डॉ.आरडी विश्वकर्मा, सचिव द्वय अरविंद कुमार मुंजे व राजेन्द्र बारस्कर, सह सचिव दिलीप कुमार सोनी, उपाध्यक्ष दीनदयाल अमरुते, रमेश कुमार पवार, प्रवक्ता साहेब राव साद, समग्र शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष बेनी प्रसाद सुरजाहे, तथा अन्य में व्याख्याता नवल सिंह कुमरे, कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, रामजी मर्सकोले, गोकुल महाले, नरेंद्र कुमार राठौर, रघुवर प्रसाद सोनी आदि मौजूद थे।



