
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत में संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के जीवन, उनके दूरदर्शी नेतृत्व तथा देश के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने का सपना देखा और उसे साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके कार्यकाल में संचार, कंप्यूटर, शिक्षा और विज्ञान-तकनीक के क्षेत्र में नई शुरुआत हुई, जिसका लाभ आज देश को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का आधुनिक भारत का सपना और युवाओं को देश की प्रगति में भागीदार बनाने की सोच हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता विक्की चौधरी ने कहा राजीव गांधी ने नवोदय विद्यालय ,स्वामी विवेकानंद युवा केंद्र स्थापना तथा शिक्षा रिफार्म के लिए कार्य किया जिसका फायदा विधार्थियों और युवाओ को हो रहा है इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश हेडाऊ नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी पूर्व जिला सचिव फतेह मोहम्मद किसान कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार चौधरी यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत दौलत नागर रामचंद्र कॉमरेड स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशवीर नरूका आसम खान हनुमान गुर्जर सद्दाम खान तस्लीम खान अमजद खान पार्षद राहुल रसगोन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।