बरेली

बरेली के 400 बड़े बकायेदारों पर होगी कार्रवाई

संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रहा नगर निगम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बड़े बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम ने कुर्की की तैयारी कर ली है। इसमें चार जोन के 400 बकायेदार शामिल हैं, जिन पर 33.55 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। बीते दिनों में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन जवाब न मिलने के बाद अब संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यकर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि निगम के कर विभाग ने बकाया को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। बकाया जमा न करने पर इसमें होटल, बरातघर, अस्पताल-नर्सिंग होम व अन्य व्यवसायिक भवन शामिल हैं। नगर निगम ने एक लाख से अधिक धनराशि के गृहकर बकाएदारों के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई का अभियान चला रखा है। अब तक 60 करोड़ से अधिक धनराशि की वसूली का दावा किया जा रहा। नगर निगम ने अब बड़े व्यवसायिक भवनों पर भी कार्रवाई की तैयारी की है। इसमें एक लाख से अधिक धनराशि के 400 बकाएदार शामिल हैं। इनकी सूची बनाई जा रही है, जिसे सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद नगर निगम इन भवनों को सीलिंग करेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button