भरत पुर

भुसावर में शिक्षा विभाग की 70 वीं जिला स्तरीय 17/19 बर्ष छात्र- छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ 

जिला स्तरीय इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में 40 टीमों के 642 खिलाड़ी भाग ले रहे है 

पीपला बनाम घाटरी के मध्य हुआ पहला 19 वर्षीय छात्र क्रिकेट मैच
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भुसावर उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित पी एम श्रीश्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज रविवार 20 सितम्बर से 70 वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन गंभीर सिंह उपजिला शिक्षा अधिकारी भरतपुर ने मा सरस्वती प्रतीकात्मक छाया चित्र के सामने दीप जला कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम संयोजक धर्मसिंह मीना ने बताया कि राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश एवं विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के कैलेंडर के अनुसार स्थानीय पी एम श्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के क्रीड़ा स्थल पर आज रविवार से 70वी जिला स्तरीय क्रिकेट क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ है जिसके मुख्य अतिथि शशिकांत पाण्डेय सी बी ई ओ भुसावर रहे जबकि विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र सिंह प्रधानाचार्य पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता गंभीर सिंह उपजिला शिक्षा अधिकारी भरतपुर ने की
उन्होंने बताया कि आयोजित हो रही है। इस खेल कूद प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्षीय वर्ग की छात्र छात्रा खिलाड़ियों की 40 टीमों के 642 खिलाड़ी भाग ले रहे है। वही क्रीड़ा प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक हेमेन्द्र कुमार पाण्डेय और अशोक कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर में आयोजित हो रही है 70 वीं जिला स्तरीय क्रिकेट क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का समापन 23 सितम्बर बुधवार को होगा। वहीं उद्घाटन के शुभारम्भ मैच 19, वर्षीय पीपला बनाम घाटरी के मध्य 06 ओवर का खेला गया। जहां पीपला की टीम ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला लिया। और 70, वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 17/ 19 बर्ष के समापन के अवसर पर विजेता उप विजेता टीमों को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र देहर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार व्याख्याता शारीरिक शिक्षक और विष्णु चौधरी ने किया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button