बरेली

प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, इकाई रामनगर ने बीआरसी केंद्र रामनगर में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी पूरन सिंह का फूल-मालाएं पहनाकर और भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर स्वागत-सम्मान किया। ब्लॉक अध्यक्ष शलभ शर्मा ने कहा कि संगठन बच्चों के हित और शैक्षिक कार्यों में ब्लॉक को ऊंचाई पर ले जाने के लिए हमेशा सहयोग करेगा, लेकिन शिक्षकों की समस्याओं पर भी संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। खंड शिक्षा अधिकारी पूरन सिंह ने शिक्षकों से विद्यालयों को निपुण बनाने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों, बच्चों और शिक्षकों को हमेशा प्रोत्साहित किया जाएगा। मंत्री अंबरीश मिश्रा ने एसएमसी खाता खुलवाने में आ रही दिक्कतों को बताया, जिस पर बीईओ ने समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी आदित्य शर्मा, एआरपी अतुल आर्य, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, व्यायाम शिक्षक सुमित शर्मा, संगठन मंत्री राकेश कुमार, शुभम कुमार, मुनेन्द्र कुमार, प्रकाश सिंह, राजेंद्र कुमार, आवेश गौतम, ताजीम अहमद सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button