बोकारो

सेल लीज लाईसेंसधारी संघ का पुनर्गठन

सेल प्रबंधन के खिलाफ लंबी लड़ाई का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। स्थानीय सेक्टर चार वीर कुंवर सिंह पार्क में सेल लीज-लाईसेंसधारी संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संघ का पुनर्गठन करते हुए सेल प्रबंधन से विभिन्न मुद्दों को लेकर लंबी लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया।नवगठित समिति में कुमार राकेश को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा डा अलाउद्दीन को सचिव, विनेश्वर कुमार को कोषाध्यक्ष तथा डीके सिंह और मिथिलेश झा को उपाध्यक्ष बनाया गया।सर्व सम्मति से पूरे बोकारो में सभी लीज और लाईसेंसधारियों के बीच सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सेल प्रबंधन द्वारा रद्द की गयी शापिंग सेंटर की दुकानों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सेल प्रबंधन से मांग की गई कि जो भी दुकानदार बकाया भुगतान कर दुकानें रखना चाहते हैं, उन्हें कैंसिल सूची से हटाया जाये। इन दुकानदारों ने संयुक्त रूप से न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया।इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष कुमार राकेश ने कहा कि प्रबंधन ने लीज और लाईसेंस की दुकानों या मकानों में नये-नये नियम बनाकर परेशान कर रही है। इसके समाधान के लिए लंबी लड़ाई लड़ने की तैयारी करनी है। संघ के माध्यम से कानूनी लड़ाई के साथ आंदोलन का भी सहारा लिया जाएगा।
बैठक में कई प्रस्ताव पारित कर प्रबंधन से शीघ्र समाधान की मांग की गयी। पारित प्रस्तावों में शापिंग सेंटर की सभी दुकानों को नये सिरे से रिन्यूअल करने, उनकी मरम्मत कराने, आवेदन करने वाले सभी विस्थापित भाईयों को पुरानी दुकान की जगह हर सेक्टर में नया माल बनाकर दुकान आबंटन करने, दुकानों और टेलिफोन बूथों का बढ़ा हुआ मनमाना शुल्क वापस लेने, लीज के आवासों में अतिरिक्त निर्माण को सशुल्क नियमित करने, लाईसेंस के आवास में अतिरिक्त निर्माण को अतिक्रमण नहीं मानने और तत्काल बिना शर्त नवीकरण करने, सिटी सेंटर और सेंटर मार्केट के प्लाॅटधारियों के लीज नवीकरण और कई तरह की शुल्क वृद्धि का समाधान करने तथा सभी लीजधारियों और लाईसेंसधारियों के विद्युत शुल्क मीटर-यूनिट के आधार पर लेने की मांग की गई है।बैठक में किशोर साव, गौरीशंकर गुप्ता, एजाज खान, पंकज चौधरी, एस एन सिंह, राजेश कुमार सिंह, मनौवर अंसारी, अशोक साव, गौरव कुमार, रौशन कुमार, विजय कुमार शर्मा, राकेश कुमार, युवराज सिंह मुकेश कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमरनाथ तिवारी, हरेराम, अनिल कुमार, डा मंजूर आलम सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button