राष्ट्रनायक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। राष्ट्रनायक मिशन के तहत एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बारी कोपरेटिव प्लौट नम्बर 292 में किया गया। इस शिविर का उदधाटन कुशवाहा समाज बारी कोपरेटिव के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद, वी पी कुशवाहा, ई गुलाबचंद सिंह, एस पी सिंह, वी एन मेहता, मृत्युंजय मेहता, रेनु प्रसाद, अवधेश कुमार आदि लोगों ने राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ पर द्वीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
इस प्रशिक्षण शिविर के मुख्य वक्ता संजय शान ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबों को अगर भारत देश को विकसित देश बनाना है तो हमें राष्ट्रीयता की भावना को घर घर में पहुंचाने की जरूरत है। हमारा राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ भारत के गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है। हमें आने वाली पीढ़ियों को नैतिक शिक्षा, मूल संस्कृति, वैश्विक राजनीति और सशक्त
समाज का निर्माण करते हुए पुनः विश्वगुरु बनाना है। इस शिविर में गीता देवी, श्यामाकांती, वाई एन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद सिंह, लालधर प्रसाद सिंह, उमेश कुमार सिंहा, शत्रुहन सिंह, प्रभर देवी वर्मा, ललीता देवी, अरविंद कुमार वर्मा, जी सी सिंह, के पी वर्मा, टी एन देव, के एन प्रसाद, अर्जुन प्रसाद आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रतिनिधियों का स्वागत उमेश कुमार सिंहा तथा संचालन एस पी सिंह ने किया।



