धनबाद
जमीन विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, हत्यारा फरार, जांच में जुटी पुलिस
Brother kills brother in land dispute, murderer absconding, police busy in investigation

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो ।
धनबाद। निरसा शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे एमपीएल ओपी क्षेत्र के गांगपुर में बड़े भाई हरमन मांझी ने मझीले भाई प्रशांत मांझी को लोहे के संबल से सर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई । घटनां जमीन व दुकान विवाद को लेकर हुई। हत्यारे भाई हरमन ने पहले मिर्ची का पाउडर भाई प्रशांत के आंख में झोंक दी, जिससे छटपटाने लगा , इसी बीच लोहे के रॉड से सर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना पर एसडीपीओ रजतमनी बाखला, निरसा थानां प्रभारी सह- इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा, एमपीएल ओपी प्रभारी सुमन कुमारी, घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले अंत्यपरीक्षण हेतु SNMMCH भेज दी । हत्या में प्रयुक्त लोहे के रॉड को पुलिस ने जप्त कर लिया है।



