स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित अन्नाप्रासन प्रेरणा महिला लघु उद्योग का निरीक्षण।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बाराबंकी। शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत प्यारेपुर सरैया में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित अन्नप्रासन प्रेरणा महिला लघु उद्योग का निरीक्षण किया तथा प्लांट संचालन करने वाली महिलाओं से प्लांट में उत्पादित होने वाले रेसिपी मशीनों एवं उत्पादन के सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने महिलाओं द्वारा उत्पादित पुष्टाहार की सराहना की और संचालन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी और उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया जिलाधिकारी ने टी एच आर प्लांट मे लगी मशीनरियों का बारीकी से जायजा लेते हुए तैयार हो रही सामग्री की गुणवत्ता परखी।
जिलाधिकारी ने समूह कि महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उपायुक्त (स्वत: रोजगार) बी के मोहन को इकाई मे आने वाली दिक्क़तो को दूर करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, प्रशिक्षु आई ए एस संयुक्त मजिस्ट्रेट तेजस कृष्ण प्रसाद उपायुक्त (स्वत: रोजगार) बी के मोहन, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार ,खण्ड विकास अधिकारी मसौली संदीप श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी आई एस बी मदन लाल कनौजिया ,जिला मिशन प्रबन्धक विशाल तिवारी,ब्लाक मिशन प्रबन्धक जितेन्द्र पटेल, अभिजीत श्रीवास्तव, दिलीप सिंह एवं पुष्टाहार निर्माण इकाई अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा,सचिव किरन, कोषाध्यक्ष गुड्डी सहित समूह की महिलाए मौजूद रही।



