सिगंल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान मे 18 लोगों का चलान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में आज नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट, उत्तरकाशी द्वारा नगर क्षेत्र में स्वच्छता एवं प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान गंदगी फैलाने एवं स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर 18 चालान तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं विक्रय पर 02 चालान किए गए।
इसके अतिरिक्त व्यापारियों एवं नागरिकों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानों के सामने अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें तथा दुकान एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखें। साथ ही निर्देशित किया गया कि सड़क एवं नालियों में कूड़ा-कचरा न डालें तथा नालियों को कूड़े से अवरुद्ध न करें। कूड़ा केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालें एवं नगर पालिका की कूड़ा संग्रहण व्यवस्था का पालन करें। नगर पालिका द्वारा सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक मुक्त नगर बनाने में सहयोग की अपील की गई।

