गाजियाबाद

तहसील गेट पर वकीलों का धरना चौथे दिन भी जारी

एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी तहसील परिसर में वकीलों का धरना प्रदर्शन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर एकत्र होकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) लोनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके स्थानांतरण की मांग उठाई।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि तहसील में वकीलों के लिए चैम्बर की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे अधिवक्ताओं को कार्य करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा एसडीएम पर अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा के प्रयोग का भी आरोप लगाया।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होता और तहसील में वकीलों के लिए चैम्बर उपलब्ध नहीं कराए जाते, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरने में प्रतिदिन वकीलों की संख्या बढ़ती जा रही है। बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील में पहुंचकर  प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं। बार एसोसिएशन ने प्रशासन से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button