बेतुल
बैतूल न्याय की लड़ाई में पत्रकार सड़क पर उतरे
एसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन कार्रवाई अब तक ठंडे बस्ते में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल पत्रकारों के आत्मसम्मान पर हुए हमले को लेकर आज बैतूल में गुस्सा फूट पड़ा।
वरिष्ठ पत्रकार जंकी शाह के साथ कोतवाली थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना द्वारा की गई धमकी, दुर्व्यवहार और बदसलूकी के विरोध में जिलेभर के पत्रकार सड़क पर उतर आए।
पत्रकारों ने न्याय नहीं तो आंदोलन के नारे लगाते हुए एसपी कार्यालय का घेराव किया और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने अब तक किसी भी ठोस कार्रवाई से परहेज़ किया है।
18 अक्टूबर की सुबह वरिष्ठ पत्रकार जंकी शाह वर्ज़न लेने कोठीबाजार थाना पहुँचे थे।
उन्होंने फटाके के मामले में 20,000 की जप्ती पर सवाल किया, जिस पर थाना प्रभारी भड़क गए।
उन्होंने धारा 151 लगाने की धमकी दी, गाली-गलौज की, और पत्रकार के सोने की चैन, अंगूठी तथा 15,000 रुपये जब्त कर लिए।
यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में दर्ज है।
पत्रकार ने पहले भी RTI के ज़रिए कोतवाली थाना क्षेत्र में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी, जिस पर अधिकारी नाराज़ थे।
पत्रकार संगठन का रुख सख्त
मध्य प्रदेश पत्रकार संगठन ने इसे पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला बताया है।
संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र सत्यप्रकाश सक्सेना पर कार्रवाई नहीं की गई, तो
भोपाल पुलिस मुख्यालय पर “पत्रकार आत्मसम्मान आंदोलन” किया जाएगा।
क्या पुलिस प्रशासन पत्रकारों के आत्मसम्मान की रक्षा करेगा या फिर यह मामला भी कागज़ों में दफन कर दिया जाएगा




