गोड्डा
मंत्री के पहल पर पथरगामा दर्जी पट्टी में लगा ट्रांसफार्मर
- आकाशीय बिजली गिरने से जल गया था ट्रांसफार्मर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा , पथरगामा : गोड्डा विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव के पहल पर विद्युत विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पथरगामा के सुनारचक मौजा स्थित दर्जी पट्टी मोहल्ले का जला हुआ ट्रांसफार्मर को आज बदल दिया गया। मालूम हो कि गत् 23 जून को हुई जोरदार बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिर गई थी जिस कारण ट्रांसफार्मर जल कर पूरी तरह से खराब हो गया था। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा इसकी लिखित सूचना कनिय अभियंता को दी थी। परंतु कोई कार्रवाई नहीं होता दिख रहा था जिसके बाद ग्रामीणों ने गोड्डा विधायक सह श्रम मंत्री के पास गुहार लगाई जिसका परिणाम आज धरातल पर दिख गया। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीण पिछले दो दिनों से अंधकार में रहने को विवश थे। वहीं आज नया ट्रांसफार्मर लग जाने से मोहल्ले वासियों ने राहत की सांस ली।



