गोड्डा

जिला क्रिकेट संघ का वार्षिक आम बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
प्रभात मंत्र/गोड्डा : जिला क्रिकेट संघ का वार्षिक आम बैठक (AGM) संघ के अध्यक्ष एच एम बोदरा की अध्यक्षता पॉम रिसोर्ट में आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बैजनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि के द्वारा सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा के द्वारा सर्वप्रथम एनुअल बुक का विमोचन किया गया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जिला क्रिकेट संघ सभी नियमों का पालन करते हुए सभी कार्य करती है वह प्रशंसनीय है।
संघ के कोषाध्यक्ष सनोज कुमार के द्वारा सत्र 2024-25 का ऑडिट रिपोर्ट सदन में पेश किया गया।सदन ने सर्वसम्मति से इसे पारित किया।
सत्र 2025- 26 के लिए ऑडिट करने हेतु निर्भया एंड एसोसिएट्स का चयन किया गया।ऑडिटर कुमार निशिकांत को अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया गया। सचिव रंजन कुमार ने सत्र 2025-26 के लिए कैलेंडर जारी करते हुए बताया कि महिला लीग की शुरुआत 05 अक्टूबर से,स्कूल लीग 12 अक्टूबर से,A डिविजन 02 नवंबर से,गर्ल्स स्कूल लीग 23 नवंबर से B डिवीजन 06 दिसंबर से तथा सिलेक्शन ट्रायल मैच 14 दिसंबर से आयोजित की जायेगी।इसके लिए क्लब एवं स्कूल का रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर से शुरू हो जायेगा।गोड्डा प्रीमियर लीग 03 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया जायेगा।
उपाध्यक्ष अमित बोस ने पिछले सत्र के सभी कार्यक्रमों को विस्तार से सदन में रखते हुए बताया कि पिछले सत्र में डीसीए एवं जेएससीए द्वारा आयोजित कुल 129 मैचों का सफलतापूर्वक आयोजन हमलोंगो ने किया है। एजीएम में गोड्डा सीनियर टीम को अंतर जिला क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।2024- 25 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सौरभ मांझी को दिया गया। चुनाव पदाधिकारी ने सभी सदस्यों के समक्ष चुनाव से संबंधित जानकारी विस्तार से रखी। सभी अंपायर,स्कोरर एवं कोच को भी सम्मानित किया गया।मंच संचालन सुरेंद्र कुमार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर उपाध्यक्ष तनवीर अहमद इरफानी,संयुक्त सचिव डॉक्टर मौसम ठाकुर,दीपक कुमार यादव,संयोजक संजीव कुमार,हरिकिशोर साह,शिवशंकर पंडित,डॉक्टर एस एस हसन,राजीव भंडारी,सुप्रकाश रंजन,मुकेश मंडल,सरोज कुमार,लोकेश कुमार,अवधेश,सुजीत कुमार,सरोज कुमार,इनामुल हक,सनम कुमार,अजित सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button