मुरादाबाद

चलती गाड़ी में कहासुनी के बीच किसान पर हमला, गर्दन पर मारा चाकू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब औरंगाबाद गांव के पास एक चलती कार में कहासुनी के दौरान युवक ने किसान पर चाकू से हमला कर दिया। हमला किसान की गर्दन पर किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी
जानकारी के अनुसार, किसान और आरोपी युवक किसी काम से कार से जा रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया और किसान की गर्दन पर वार कर दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। डिडौली कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button