पाकुड़

डीसी – एसपी की अध्यक्षता में हुई विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक

A meeting regarding maintenance of law and order was held under the chairmanship of DC-SP

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आगामी पर्व त्यौहार में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि आगामी त्योहार मुहर्रम को देखते हुए विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने की आवश्यकता है। साथ ही हमें विशेष एहतियात व निगरानी बरतने की आवश्यकता है, ताकि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व को संपन्न कराया जा सके। उपायुक्त ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को आगामी पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूरी चौकसी बनाये रखने के निर्देश दिया है। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारियों को मुहर्रम को लेकर 1 जुलाई तक सभी थानों में शांति समिति की बैठक करने के निर्देश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button