बोकारो

यूजीसी कानून को हर हाल में लागू करना होगा सरकार को वरना बहुजन समाज सड़कों पर उतर जोरदार आंदोलन करेगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बहुजन संघर्ष मोर्चा द्वारा यूजीसी कानून को लागू कराने को लेकर बोकारो थर्मल से जुलूस के शक्ल में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरूष कथारा झिरकी बस्ती होते हुए अनुमंडल कार्यालय बेरमो तेनुघाट पहुंच कर अनुमंडल कार्यालय गेट में प्रदर्शन कर यूजीसी कानून लागू करो, दलितों पे अत्याचार नहीं चलेगा,सोनम वांग चुंग को रिहा करो,देश में सामान्य शिक्षा नीति लागू करो, भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी अपमान करने वाले बाबा एवं वकिलो को गिरफ्तार करो आदि नारे लगाए उसके बाद द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो को महामहिम राष्ट्रपति महोदया दिल्ली के नाम 5 सुत्री मांग पत्र सौंपा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुजन संघर्ष मोर्चा के संयोजक कालेश्वर बौद्ध ने किया संचालन रविन्द्र दास ने किया।
उक्त कार्यक्रम में अंबेडकर बुद्धा सोसायटी आफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव छोटन राम,प्रो0धनंजय रविदास,बिजय राम,भीम आर्मी बोकारो जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास, कार्यकारी अध्यक्ष ललन राम, बसपा बोकारो जिलाध्यक्ष फुलचंद रविदास भाजपा गोमिया पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गंदौरी राम,कथारा एरिया सिस्टा सचिव अजय रविदास, बालगोविंद मंडल सीपीआई (एमएल),सुधिर राम,गनिल राम, संदीप राम, भीम आर्मी फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, रंजीत कौल राजन बौद्ध,जय राम रविदास, काली रविदास,मंटू कुमार, रौनक कुमार, आनन्द कुमार, प्रमोद कुमार,पींटू कुमार, शान्ति देवी,सोनम देवी,मंजू देवी, मालती देवी, सुनिता देवी, सीता देवी,रीना देवी, आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button