धनबाद

मुहर्रम को लेकर लिया गया कई महत्वपूर्ण निर्णय

Many important decisions were taken regarding Muharram

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। जिले के बाघमारा अनुमंडल अन्तर्गत अंगारपथरा ओपी में मंगलवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग और समुदाय के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। बैठक में पर्व के दौरान सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। ताजिया जुलूस की ऊंचाई, मार्ग निर्धारण और समय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जुलूस के समय विद्युत आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय भी लिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। थाना प्रभारी ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह से बचें और प्रशासन का सहयोग करे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button