
अब तक का सबसे रिकॉर्ड पंजीयन हुआ, जगदीशपुर डिवीजन में उमड़ी भीड़
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। बिजली बिल राहत योजना के अन्तर्गत शुक्रवार को रिकॉर्ड पंजीयन हुए।51कैम्पों में कुल 3940रजिस्ट्रेशन हुए हैं।एक करोड़ पैंतालिस लाख रुपए जमा हुए हैं।
जगदीशपुर सब डिवीजन में शनिवार को छोटे छोटे 3148कैम्प आयोजित किए गए।26.52लाख रु की धनराशि जमा हुई है।
गौरीगंज डिवीजन में 13कैम्प हुए।330रजिस्ट्रेशन हुए हैं।32लाख रू की धनराशि जमा हुई है।
अमेठी में 15कैम्प लगे।201पंजीकरण हुए और 26.95लाख रु जमा हुए।
तिलोई में 14कैम्पों में 261पंजीयन हुए हैं 14.98लाख रु की धनराशि जमा हुई है। अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अरूण कुमार सिंह ने आधा दर्जन से अधिक कैम्पों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं से 31दिसम्बर से पहले रजिस्ट्रेशन कराकर छूट का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।



