नुक्कड़ सभा हेतु बीसीकेयू एवं सीटू ट्रेड यूनियन अब से ही जुट तैयारी में जुटे
BCKU and CITU trade unions are already busy preparing for the street meeting
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। केशलपुर सिम दो हाजिरी घर के सामने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत् बी सी के यू कतरास क्षेत्रिय समिति की ओर से नुक्कड़ सभा कर 9-जुलाई-2025 के राष्ट्रीय व्यापी मजदूरों की हड़ताल को सफल बनाने की अपील मजदूरों से की गई। नुक्कड़ सभा को क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक महतो,क्षेत्रीय सचिव सुनील महतो, ठाकुर महतो, सुबोध प्रसाद वर्णवाल,बालेश्वर महतो,मोहन बाउरी, रामप्रवेश भुइंया,वामदेव, लवकुमार रवानी, सरजु रजक ने सम्बोधित किया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सी आई टी यू झारखंड राज्य सचिव राजेंद्र प्रसाद राजा ने कहा कि चार लेबर कोड़ मजदूरों के गुलामी का दस्तावेज है इस गुलामी से मजदूर वर्ग को बचाने का हड़ताल है 9-जुलाई-2025 का हड़ताल। में मजदूर- किसान-आम नागरिकों से हड़ताल में सहयोग की अपील की गई।



