धनबाद
बाघमारा के मुराईडीह चेक पोस्ट के समीप हनुमान मंदिर में हाइवा ट्रक जा टकरया
A truck collided with Hanuman temple near Muraidih check post in Baghmara

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बीसीसीएल बरोरा एरिया के एएमपी कोलियरी स्थित मुराईडीह चेकपोस्ट के समीप एक हनुमान मंदिर को हाईवा ट्रक जे एच 10 बी पी 4278 बुधवार पहले सुबह लगभग 7:30 बजे को टक्कर मारकर छतिग्रस्त कर दिया घटना के बाद उक्त हाईवा के चालक फरार हो गया इस घटना से वहां के स्थानीय लोग आक्रोशीत हो गये। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुराईडीह एएमपी कोलियरी से एक हाईवा ट्रक लोडिंग कर एम पी एल के लिए जा रहे थे, तभी ट्रक अनियंत्रित होकर मुराईडीह चेक पोस्ट स्थित बने हनुमान मंदिर में सामने से टकरा गई जिससे हनुमान मंदिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में कोई हताहत होने की सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक सही कर्म का पता नहीं चल पाया है।



