गाजियाबाद

लोनी तहसील में गौ-रक्षा महासंघ ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : गाजियाबाद के लोनी तहसील में अखिल भारतीय गौ-रक्षा महासंघ के कार्यकर्ताओं ने संगठन के अध्यक्ष परवेज़ चौधरी के नेतृत्व में गौ-रक्षा से संबंधित 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और गौ-संरक्षण के लिए शासन के निर्देशो को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गौ-रक्षा संगठनों की पहचान व पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा देशभर की गौशालाओं की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे। संगठन ने गौशालाओं के नियमित पंजीकरण और उनकी स्थिति पर निगरानी के लिए मजबूत रिपोर्टिंग सिस्टम लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया इसके साथ ही गौवशौ की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई हेतु विशेष टीम के गठन की मांग भी पुरजोर रुप से उठाई । संगठन का कहना है कि स्थानीय स्तर पर मजबूत कार्य योजना तैयार कर तस्करी की घटनाओं को तुरंत रोका जाए और इस कार्य में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।ज्ञापन में गौ सेवा आयोग के गठन और उसके प्रभावी संचालन की मांग के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में गोबर और गोमूत्र आधारित रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा किसानों और गोपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए योजनाएं लागू करने की बात भी कही गई।इस मौके पर जिला अध्यक्ष परवेज़ चौधरी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद, इज़राइल, जतिन, संदीप यादव, अभिषेक, संदीप शर्मा, हिमानी भारद्वाज, राहुल कश्यप समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।परवेज़ चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button