गोड्डा

महागामा में जनगणना 2027 प्रशिक्षण का शुभारंभ

आठ बैचों में होगा प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। डिग्री कॉलेज महागामा में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विवेक कुमार दत्ता तथा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सह सहायक जनगणना चार्ज पदाधिकारी देवीलाल सोरेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा ने कहा कि जनगणना प्रशिक्षण कुल आठ बैचों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक बैच का प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा। एक साथ दो बैचों को अलग-अलग कमरों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि सभी कर्मियों को बेहतर तरीके से जानकारी मिल सके। उन्होंने जनगणना कार्य में लगे सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी राष्ट्र निर्माण और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जनगणना के आंकड़े ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की आधारशिला होते हैं, इसलिए इस कार्य को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करें।कार्यक्रम का संचालन करते हुए रीतेश रंजन ने कहा कि यह भारत की 16वीं जनगणना तथा स्वतंत्र भारत की 8वीं जनगणना है। साथ ही यह देश की पहली ऐसी जनगणना होगी, जो डिजिटल माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। वहीं, गोकुल ठाकुर ने बताया कि इस बार जनगणना का स्लोगन “जनगणना से जनकल्याण” रखा गया है।प्रशिक्षक की भूमिका में विश्राम प्रसाद, जियाउल हक, बिपिन कुमार सिंह एवं ध्रुव कुमार पंडित उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निलेश कुमार, मुरारी प्रसाद शर्मा, राजेंद्र पंडित, शहजाद अनवर, हारून रशीद समेत सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पर्यवेक्षक एवं प्रगणक मौजूद थे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से महागामा प्रखंड में जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की तैयारियों को नई गति मिली है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button