खैरथल

रीट पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र

खैरथल नोडल केंद्र पर सात जुलाई से होंगे वितरित 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 27 व 28 फरवरी को हुई रीट पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र जिले में पहुंच चुके हैं। प्रमाण पत्रों का वितरण नोडल केंद्र से किया जाएगा।
प्रमाण पत्र के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड और रीट की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर साथ लाना होगा। जिले में नोडल केंद्र से प्रमाण पत्र लिया जा सकता है! खैरथल की रीट परीक्षा पास एक परीक्षार्थी ने बताया की वेवसाइट से रीट 2024 के प्रमाण पत्र प्राप्ति के लिए आवेदन,रोल न. और जन्मतिथि डाल कर निकाल लिया है मेरा वितरण केंद्र राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल,खैरथल दर्शाया गया है इसी नोडल केंद्र से प्रमाण पत्र मिलेगा परीक्षार्थी स्वयं या पत्रवाहक से प्रमाण पत्र ले सकता है फॉर्म के साथ परीक्षार्थी एवं पत्रवाहक की फोटो आई डी लगानी होगी प्रमाण-पत्र की वैधता आजीवन रहेगी
 उधर, नोडल केंद्र खैरथल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य नवीन चौधरी ने बताया की प्रमाण पत्र आ चुके है जिनका वितरण सात जुलाई से किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button