असम

असम के तिनसुकिया जिले के जिलाधिकारी स्वप्नील पाल का औपचारिक विदाई समारोह। 

सफल कार्यकाल का समापन। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम के तिनसुकिया जिले के जिलाधिकारी स्वप्नील पाल ने शुक्रवार को जिले से औपचारिक रूप से विदाई ली। असम सरकार के शीघ्र निर्देशानुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को कामरूप महानगर जिले के जिलाधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। शुक्रवार को तिनसुकिया जिले के जिलाधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित एक समारोह में कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका औपचारिक विदाई सम्बोधन किया। जिला विकास आयुक्त जावेद अरमान सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने विदाई आयुक्त के सशक्त और स्नेहपूर्ण नेतृत्व, कार्यक्षेत्र में प्रदर्शित समर्पित मनोभाव और कुशलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पाल ने जिले में उनके कार्यकाल के दौरान सहयोग प्रदान करने वाले प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह में अतिरिक्त आयुक्त मिर्जाना हुसैन, संघमित्रा बरुआ, पंकज राजबंशी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि उनके दो वर्ष से अधिक के इस कार्यकाल में तिनिचुकीया जिला प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रहा। जिला प्रशासन को गतिशील और जनोन्मुखी बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। शुक्रवार को उन्होंने अस्थायी रूप से जिला विकास आयुक्त जावेद अरमान के हाथों कार्यभार सौंपा। नए जिलाधिकारी के दायित्व ग्रहण करने तक वे जिले के प्रभारी जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button