सीकर

उपखंड कार्यालय व तहसील कार्यालय रींगस को हटाया तो आंदोलन होगा। स्मार्ट मीटर का विरोध शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

रींगस,बावड़ी। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी रींगस सर्वसम्मति से सरकार को चेतावनी देते हुए निर्णय लिया कि पूर्व सरकार द्वारा गठित रींगस उपखंड व रींगस तहसील को समाप्त किया गया तो रींगस क्षेत्र का किसान, मजदूर, विद्यार्थी,नौजवान, वकील,व्यापारी सब मिलकर बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे ,जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। सीकर सांसद अमराराम ने स्मार्ट मीटर पर बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार का बिजली के निजीकरण का फंडा है,जो जनता को लूटने का षड्यंत्र कर रही हैं,इसे कतही बर्दास्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर प्री पैड है,जो ब्लेस खत्म होते ही एटोमटीक विद्युत आपूर्ति बंद कर देता है। उन्होंने कहा कि जब इलेक्ट्रिक सही सलामत चल रहे है तो इसको बदलने कि आवश्यकता कहां है। सरकार जनता पर लाखों करोड़ों का भार जनता पर डाल रही है,जो बर्दास्त के बहार है, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) इसके खिलाफ आंदोलन करेगा। केशाराम धायल प्रेस प्रवक्ता व गोपाल सिंह बाजिया ने बताया कि अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी रींगस की अति आवश्यक बैठक शीघ्र ही बुलाकर आगे की स्मार्ट मीटर व रींगस उपखंड कार्यालय व रींगस तहसील कार्यालय को यथावत रखने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button