मुरादाबाद
विवाद के बाद नवविवाहिता ने लगाई खुद को आग, मौके पर मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। डिंडौरी गांव में गुरुवार को एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्मदाह कर लिया। 30 वर्षीय अलका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
महिला पूरी तरह से झुलस गई थी
पुलिस के अनुसार, अलका की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। गुरुवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद अलका ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। परिजन जब तक आग बुझाते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांववालों के अनुसार, अलका और उसके पति के बीच अक्सर अनबन होती रहती थी। फिलहाल पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष से पूछताछ शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।



