पाकुड़
थाना में दर्ज प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल
FIR registered in police station, accused arrested, sent to jail

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के हिरणपुर थाना पुलिस ने दर्ज कांड के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने मीडिया को साझा करते हुए बताया कि धारा 303(2)/ 317 (2) बीएनएस के तहत दर्ज हिरणपुर थाना कांड संख्या- 71/ 25 के प्राथमिकी अभियुक्त लगभग 25 वर्षीय काजेम शेख (पिता- बनारुद्दीन शेख, ग्राम- शिवनगर, थाना- फरक्का, जिला- मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल) को चोरी के आरोप में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।



