रामपुर शाहबाद
परोता के ग्रामीणों ने समस्यायों को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत परौता के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुऐ बताया की माडल शाप (राशन की दुकान) पंचायत भवन के जन सेवा केन्द्र के पास निर्माण होना प्रस्तावित है जहां पर बड़े वाहन आने-जाने की उचित व्यवस्था है तथा खण्ड विकास अधिकारी शाहवाद कार्यालय से भी माडल शाप पास है माडल शाप निर्माण समस्त मानक पूर्ण है एंव जियो टेग होने के बाद कार्य प्रारम्भ हो चुका है लेकिन गांव के कुछ असामजिक तत्वो द्वारा कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। इससे कार्य निर्माण बाधित है। उपरोक्त के सम्बन्ध मे उप जिलाधिकारी से ग्राम वासियो के जनहित मे कार्य पुनः प्रारम्भ कराने की कराने की मांग की इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि गौरव कुमार, सौरभ कुमार,भूरेलाल, हुकम सिंह, प्रमोद कुमार, वीर सिंह, गुड्डू, सत्यपाल, बादाम सिंह, शिवानी, कृपाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।


