पाकुड़

पाकुड़ प्रखण्ड सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति तेज करने का निर्देश

Weekly review meeting held in Pakur Block Auditorium, instructions to speed up the progress of schemes

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने की, जिसमें विभिन्न संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अबुआ आवास योजना, मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम योजना सहित अन्य विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने पंचायतवार प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर बिंदुवार समीक्षा की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों एवं संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा टाइमलाइन के अनुरूप पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बीपीआरओ तेतु राई, बीपीओ अजीत कुमार टुडू, जी जमील अख्तर, जेई रवि राकेश अन्य समेत पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।
अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को मजबूती मिलेगी। बैठक का समापन आवश्यक निर्देशों एवं आगामी कार्ययोजना के साथ किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button