रामपुर शाहबाद

पिता पुत्र सहित तीन के खिलाफ पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
रामपुर शाहबाद । ग्राम मोतीपुरा निवासी दिनेश चंद्र पुत्र चंद्रसेन ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने भाई वी भाटिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिनेश चंद्र का कहना है कि चार दिन पूर्व उसके दो बेटे अतुल और अजय खेत पर उड़द बोने गए थे आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते ग्राम मोतीपुरा निवासी उसके भाई अवधेश पुत्र चंद्रसेन , भतीजे शिवम व निगम ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया।जिससे उसके दोनों बेटे घायल हो गए। आरोप यह भी है कि जब दिनेश चंद्र घटना स्थल पर पहुंचे तब उसके साथ भी मारपीट की गई। शोर शरावा सुनकर राहगीरों ने उन्हें बचाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button